
Mahakumbh 2025: भगदड़ के बाद अश्विनी वैष्णव ने लिया रेलवे स्टेशन का जायजा, अधिकारियों को दिया निर्देश
AajTak
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों का जायजा भी लिया है. वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का भी दौरा किया और रेलवे अधिकारियों को सभी घटनाक्रमों पर नजर रखने का निर्देश दिया है.
महाकुंभ 2025 में कल देर रात भगदड़ मचने से दर्दनाक हादसा हो गया. रात करीब 2 बजे संगम नोज पर भगदड़ मचने से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल हो गए. इस बात की जानकारी मेला प्रशासन की ओर से दी गई है. इस बीच, प्रशासन लोगों के उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था बनाई हुई है और पूरी नजर रखे हुए है. रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. वहीं परिवहन विभाग भी लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में जुटा हुआ है.
इस घटना के बाद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को पैनी नजर बनाए रखने और व्यवस्था को बेहतर रखने का निर्देश दिया है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों का जायजा भी लिया है. वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का भी दौरा किया और रेलवे अधिकारियों को सभी घटनाक्रमों पर नजर रखने का निर्देश दिया है.
वैष्णव ने अधिकारियों से स्थिति पर नजर रखने, योजना, आवश्यकता के अनुसार प्रयागराज के लिए और प्रयागराज से ट्रेनों का संचालन करने को कहा है. रेल मंत्री ने मॉनिटर करते हुए कोई भी चूक नहीं होने के लिए हिदायत भी दी है. रेलवे की व्यवस्था का जायजा लेते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की तस्वीरें भी सामने आई हैं.
करीब 2 बजे हुआ हादसा बता दें कि देर रात करीब 2 बजे संगम की ओर दौड़ती एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों के तेज सायरन की आवाजें कुंभ मेला क्षेत्र में लाउडस्पीकरों से गूंजते मंत्रों और श्लोकों के बीच गूंज रही थीं. इस हादसे के बाद अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया गया था, लेकिन दोपहर में हालात स्थिर होने पर सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान किया. एजेंसी के मुताबिक शाम 5 बजे तक करीब 6 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई.
मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम राज्य सरकार की ओर से दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी कर रहे हैं. महाकुंभ हादसे की ज्यूडिशियल इन्क्वायरी होगी. पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है. पूर्व आईपीएम वीके गुप्ता, रिटायर्ड आईएएस बीके सिंह भी कमेटी में शामिल होंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











