
Madhuri Dixit के बेटे Ryan ने कटवा दिए लंबे बाल, वजह जानकर Shilpa Shetty ने की तारीफ
AajTak
बेटे का वीडियो शेयर करते हुए माधुरी ने दिल को छू लेने वाला एक इमोशनल नोट भी लिखा है. माधुरी ने नोट में बताया कि कैंसर के लिए कीमोथेरेपी से गुजर रहे लोगों को देखकर उनके बेटे रेयान को बहुत दुख होता है. इसलिए उन्होंने अपने बाल कैंसर सोसायटी को दान करने के लिए कुर्बान कर दिए.
नेशनल कैंसर डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के छोटे बेटे रेयान ने अपने बालों को कैंसर के मरीजों को डोनेट किया है. प्राउड मॉम माधुरी दीक्षित ने 7 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटे रेयान का वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी. वीडियो में एक्ट्रेस के बेटे अपने लंबे बालों को कैंसर पेशेंट्स को डोनेट करने के लिए कटवाते हुए नजर आ रहे हैं. माधुरी के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायर हो रहा है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










