
Lunch Break: दुनिया में सबसे क्रूर रसिच यूनिट को यूक्रेन में तैनात करेंगे पुतिन?
AajTak
पुतिन के खूंखार प्लान के खुलासे के बाद ना सिर्फ यूक्रेनियन सेना और लोग दहशत में हैं बल्कि दुनिया भी परेशान हो गई है. पुतिन का ये खूंखार प्लान है यूक्रेन में अपनी उस रसिच यूनिट को तैनात करने का जो दुनिया में सबसे खूंखार, बेरहम और क्रूर माने जाते हैं. ये इस बात के लिए कुख्यात हैं कि ये सिर्फ दुश्मन को जान से ही नहीं मारते हैं बल्कि उनके जिस्म के साथ बेहद क्रूर तरीकों से पेश आते हैं. इस यूनिट के सैनिक दुश्मन को मारने के बाद उनके जिस्म से नाक-कान और बाकी हिस्से काट कर अपने पास निशानी के तौर पर रख लेते हैं और फिर बड़े फख्र से एक दूसरे को तोहफे में देते हैं. देखें लंच ब्रेक.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












