
Luminous ने लॉन्च किया पोर्टेबल पावरहाउस, चलता फिरता इन्वर्टर है ये डिवाइस, इतनी है कीमत
AajTak
Luminous ने भारत में खास प्रोडक्ट को लॉन्च किया है. ये प्रोडक्ट एक पोर्टेबल पावरहाउस है, जिसमें ऑडियो सिस्टम भी जोड़ा गया है. Luminous Edge सीरीज के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके आप 90 तरीकों के हाउसहोल्ड और अप्लायंसेस को इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं Luminous Edge Go सीरीज की कीमत और खास फीचर्स.
Luminous पावर टेक्नोलॉजी ने भारत में अपने नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने EDGE ब्रांड को इंट्रोड्यूस किया है, जो स्मार्ट, पोर्टेबल एनर्जी सॉल्यूशन पर फोकस करेगा. इस ब्रांड के तहत कंपनी ने अपने नए प्रोडक्ट EDGE GO 1500 और दूसरे मॉडल्स को पेश किया है. इन डिवाइसेस में पावरबैक के साथ ही साउंड सिस्टम भी लगा है.
ये भारत का पहला पोर्टेबल पावर स्टेशन है, जिसमें म्यूजिक सिस्टम इंटीग्रेट है. कंपनी का कहना है कि ये प्रोडक्ट उन लोगों के लिए है, जो पोर्टेबल पावर बैकअप के साथ म्यूजिक का भी आनंद लेना चाहते हैं. आइए जानते हैं इस डिवाइस की कीमत और खास बातें.
EDGE GO सीरीज को कंपनी ने मल्टीपल अप्लायंस को पावर देने के लिए तैयार किया गया है, जो ऑडियो फीचर्स के साथ आता है. EDGE GO 1500 में 1200W का आउटपुट मिलता है, जो 1120Wh कैपेसिटी के पावर के साथ आता है. कंपनी का कहना है कि उनका डिवाइस 90 तरीकों के हाउसहोल्ड और प्रोफेशनल अप्लायंस को पावर दे सकता है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी, इतनी है कीमत
ये डिवाइस BIS सर्टिफाइड और सोलर रेडी है. इसे प्रोफेशल व डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है. इसका खास फीचर उसकी चार्जिंग स्पीड है. EDGE GO बायडायरेक्शनल स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है, जिसकी वजह से डिवाइस 10 गुना तेजी से चार्ज होता है.
कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस सिर्फ 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है. इसकी वजह से ये डिवाइस ज्यादातर पोर्टेबल पावर डिवाइसेस के मुकाबले 7 गुना तेजी से चार्ज होता है. ये पोर्टेबल स्टेशन 90W का साउंड आउटपुट ऑफर करता है. इसमें 6-inch का 50W का सबवुफर और 15W के 2-inch के दो स्पीकर दिए गए है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









