
Lucknow: 4th क्लास में पढ़ने वाली बच्ची से रेप करता था पड़ोसी कसाई, प्रेग्नेंट हुई तो कराया गर्भपात
AajTak
पेट में दर्द और ब्लड देखकर घरवालों ने जानकारी ली तो मासूम ने डर के मारे पहले तो कुछ नहीं बताया. बाद में बच्ची ने पड़ोसी मीट दुकानदार गुड्डू उर्फ उमर कुरैशी का नाम बताया. यह सुनकर बच्ची के परिजनों के होश उड़ गए. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने गोसाईगंज थाने में केस दर्ज करवाया.
UP News: राजधानी लखनऊ के एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 4 की छात्रा का मीट दुकानदार ने 6 महीने तक यौन शौषण किया और गर्भवती होने पर प्राईवेट नर्सिंग होम में गर्भपात करवा दिया. जानकारी मिलने पर घरवालों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया. अब पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले पर राज्य के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नर्सिंग होम के खिलाफ ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
लखनऊ के गोसाईगंज थाना इलाके का यह मामला है. यहां अमेठी कस्बे में रहने वाली 8 साल की छात्रा पास के स्कूल में चौथी क्लास की छात्रा है. मासूम के माता-पिता मजदूरी करने जाते हैं. कुछ समय पहले पास में ही मीट की दुकान चलाने वाले कसाई उमर कुरैशी उर्फ गुड्डू ने बच्ची को टॉफी-चॉकलेट देकर बहला-फुसला लिया था.
यही लालच देकर गुड्डू लगातार बच्ची का यौन शौषण करने लगा. साथ ही दुष्कर्म के बारे में किसी को भी बताने पर आरोपी कसाई पीड़िता को मीट काटने वाले चाकू से मार डालने की धमकी देता था.
नर्सिंग होम में चुपचाप कराया गर्भपात
यही नहीं, आरोपी 6 महीने तक बच्ची के साथ यौन शौषण करता रहा. इसके चलते मासूम गर्भवती हो गई. जिसके बाद आरोपी ने बच्ची को जबरन प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाकर उसका गर्भपात करवा दिया.
हालांकि, पेट में दर्द और ब्लड देखकर घरवालों ने जानकारी ली तो मासूम ने डर के मारे पहले तो कुछ नहीं बताया. बाद में बच्ची ने पड़ोसी दुकानदार गुड्डू उर्फ उमर कुरैशी का नाम बताया. यह सुनकर बच्ची के परिजनों के होश उड़ गए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











