
Lucknow: 'हम पांडेय तो हमारा कुत्ता भी पांडेय, थोड़ा शरारती है, इसलिए काट लिया...' रिहाई के बाद बोला डॉग ऑनर
AajTak
बीते दिनों लखनऊ में एक व्यक्ति को कमर के निचले हिस्से में एक पालतू कुत्ते ने काट लिया था. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस घटना के बाद पुलिस ने डॉग ऑनर को अरेस्ट कर लिया था. वहीं कुत्ते को नगर निगम की टीम ले गई थी. अब दोनों को रिहा कर दिया गया है. डॉग ऑनर का कहना है कि कुत्ता थोड़ा शरारती है, इसलिए काट लिया था. उसे हम रानी पांडेय कहकर बुलाते हैं.
कुछ दिनों पहले लखनऊ में एक पालतू कुत्ते ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था. कुत्ते ने पीड़ित के कमर के निचले हिस्से पर अटैक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इसके बाद लखनऊ पुलिस कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर ले गई, साथ ही कुत्ते को नगर निगम के कर्मचारी अपने साथ ले गए थे. अब दोनों को रिहा कर दिया गया है. कुत्ते के मालिक राजेंद्र पांडेय से बात की तो उनका कहना है कि कुत्ता थोड़ा शरारती है, इसलिए काट लिया था.
कुत्ते के मालिक राजेंद्र पांडेय का कहना है कि जिस शख्स को कुत्ते ने काटा, वह उनके घर पर छोटे भाई को बुलाने आया था. वह जब घर में घुसने लगे तो उसी दौरान कुत्ते ने काट लिया.
राजेंद्र का कहना है कि कुत्ता उनके घर का महत्वपूर्ण सदस्य है. हम उसके बगैर एक पल भी नहीं रह सकते. राजेंद्र ने कहा कि मैं जब धार्मिक हूं तो मेरा कुत्ता भी धार्मिक पृवृत्ति का है. उसे हम रानी पांडेय के नाम से बुलाते हैं. उसे मिठाइयां काफी पसंद हैं. हम पूजा करने के समय उसे टीका लगाते हैं.
राजेंद्र ने कहा- कुत्ता साथ सोता है, टहलने भी जाता है
डॉग ऑनर राजेंद्र का कहना है कि अगर कोई घर में घुसता है तो कुत्ता उसे किसी भी हाल में घुसने नहीं देगा, वह काट लेगा. जिस दिन कुत्ते ने मोहल्ले के व्यक्ति को काट लिया था, उस दिन मोहल्ले में एक कार्यक्रम था, जिसके लिए पीड़ित व्यक्ति छोटे भाई को बुलाने आया था.
वह घर में घुसने लगा तो कुत्ते ने उसे काट लिया. वह थोड़ा शरारती है. अगर आवाज देकर बुला लेता तो ऐसा नहीं होता. राजेंद्र ने कहा कि कुत्ते से हमें बहुत प्यार है. वह साथ सोता है. साथ ही घूमने जाता है. उसे सभी जरूरी टीके लगवाए हैं.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










