
Lucknow: लड़की को चौथी मंजिल से फेंकने वाले सूफियान पर 25 हजार का इनाम, पुलिस की पांच टीमें खोजने में जुटी
AajTak
UP News: लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को छत से फेंक दिया गया था. इस मामले में लड़की के परिजनों का आरोप है कि सूफियान नाम के युवक ने लड़की को छत से फेंका, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है.
Lucknow News: लखनऊ के थाना दुबग्गा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की छत से नीचे गिर गई थी. परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने लड़की को छत से नीचे फेंक दिया था, जिसके बाद लड़की की मौत हो गई. मृतका की मां का आरोप था कि आरोपी कई दिन से बेटी को तंग कर रहा था. लगातार धर्मपरिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी सूफियान पर इनाम घोषित कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, मामला लखनऊ के थाना दुबग्गा क्षेत्र का है. यहां उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब एक नाबालिग लड़की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई था. इसके बाद लड़की को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस मामले में लड़की के माता-पिता ने सूफियान नाम के आरोपी पर केस दर्ज कराया था. आरोप था कि सूफियान लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. इसी मामले में डीसीपी पश्चिम ने आरोपी सूफियान पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है, पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में सूचना देने वाले को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट इनाम देगी.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए किया गया पांच टीमों का गठन
बीते दिनों दुबग्गा बसंत कुंज में लड़की को चौथी मंजिल से फेंक दिया गया था. आरोपी सूफियान की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है. सूफियान के प्रदेश के बाहर जाने की आशंका है. दो टीमों को दूसरे प्रदेश भेजा जा रहा है. सूफियान उद्योग नगरी में छिपा हो सकता है. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











