
LPG Price Hike: आज से महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर... दिल्ली से मुंबई तक इतने बढ़े दाम
AajTak
LPG Price Hike On 1st September: एक बार फिर महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है. अगस्त के बाद 1 सितंबर 2024 को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा कर दिया है.
आज से सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है और 1 सितंबर 2024 को सुबह-सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर पर महंगाई (LPG Price Hike) का झटका लगा है. अगस्त के बाद एक बार फिर सितंबर में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder की कीमतों में इ्जाफा किया है. हालांकि, इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (Commercial LPG Cylinder Price) बदले हैं, जबकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अभी भी जस की तस हैं. रविवार को पहली तारीख से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो गया है.
दिल्ली से मुंबई तक इतने बढ़े दाम IOCLकी वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली से लेकर मुंबई तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं. ताजा बदलाव के बाद अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये का हो गया है. यहां पर प्रति सिलेंडर 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. कोलकाता की अगर बात करें तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम (LPG Cylinder Price In Kolkata) 1764.50 रुपये से बढ़कर अब 1802.50 रुपये कर दिया गया है. यानी यहां ये 38 रुपये महंगा हुई है.
अन्य बड़े शहरों की बात करें तो मुंबई में 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत (Mumbai LPG Price) पहली सितंबर से बढ़कर 1644 रुपये हो गई है, ,जो कि अगस्त में 7 रुपये बढ़कर 1605 रुपये हो गई थी. इसके दाम में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा चेन्नई में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, पहली तारीख से यहां पर 1817 रुपये में मिलने वाला कॉर्मशियल सिलेंडर अब 1855 रुपये का हो गया है.
जुलाई के बाद लगातार बढ़े दाम इससे पहले जहां अगस्त महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था, तो वहीं जुलाई 2024 की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Price Cut का तोहफा दिया था. कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी और राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक कम हो गए थे. इसके बाद से ये लगातार दूसरा महीना है, जब नीले रंग का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ है.
घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर एक ओर जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार चेंज देखने को मिला है, तो वहीं दूसरी ओर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) को यथावत रखा हुआ है. केंद्र सरकार ने महिला दिवस पर बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी. इसके बाद Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपये तक कम हो गए थे. फिलहाल, तब से इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये पर बरकरार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











