
LPG Price: 600 रुपये में LPG सिलेंडर... आप भी उठा सकते हैं लाभ! सरकार दे रही है 75 लाख नए कनेक्शन
AajTak
केंद्र सरकार ने इस योजना को 2016 में शुरू किया था. तब से लेकर अभी तक 10 करोड़ के करीब उपभोक्ता जुड़ चुके हैं. इस योजना के तहत 75 लाख नए कनेक्शन की भी मंजूरी मिली है.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद को एक अहम जानकारी देते हुए कहा कि सरकार गरीब परिवारों को सस्ती कीमत में रसोई गैस (LPG Gas Cylinder) देने में अन्य देशों की तुलना में प्रभावी रही है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका में रसोई गैस की कीमतें भारत की तुलना में काफी ज्यादा हैं. हाल ही में उन्होंने संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए रसोई गैस की खपत की भी जानकारी दी थी.
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत रसोई गैस की औसत प्रति व्यक्ति खपत अप्रैल-अक्टूबर तक 3.8 सिलेंडर रिफिल तक सुधर गई है, जो साल 2019-20 के दौरान 3.01 सिलेंडर रिफिल और वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान यह 3.71 थी.
सिर्फ 600 रुपये में सिलेंडर देती है ये स्कीम केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत केंद्र सरकार गरीब परिवारों को 300 रुपये की सब्सिडी देती है. ऐसे में योजना के लाभार्थी को 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर दिल्ली में 603 रुपये में मिलेगा. अगर आप केंद्र सरकार की इस योजना के लाभार्थी हैं तो नई दिल्ली में इसे आपको 903 रुपये में खरीदना होगा. बाद में इसपर 300 रुपये का सब्सिडी आपके सीधे अकाउंट में भेजा जाएगा. हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि पाकिस्तान में एलपीजी सिलेंडर 1059.46 रुपये, श्रीलंका में 1,032.35 रुपये और नेपाल में 1,198.56 रुपये है.
LPG के बढ़े उपभोक्ता केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि साल 2014 के दौरान एलपीजी उपभोक्ता 14 करोड़ थे, लेकिन अब 33 करोड़ हो चुका है. उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ही करीब 10 करोड़ उपभोक्ता हैं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में शुरू किया था, ताकि गरीब परिवारों को सस्ती कीमत पर एलपीजी गैस का लाभ दिया जा सके.
PMUY के विस्तार की मंजूरी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक तीन साल में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए योजना के विस्तार की मंजूरी दे दी है. 75 लाख नए कनेक्शन से पीएम उज्ज्वला योजना के तहत कुल लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी.
PMUY के तहत कैसे उठाएं लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो अधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाएं. अब आपको ‘अप्लाई फॉर PMUY कनेक्शन’ पर क्लिक करना होगा. जिस कंपनी का गैस सिलेंडर लेना चाहते हैं उसको चुनें. इसके बाद आप सभी जानकारी दस्तावेजों के साथ भरकर अप्लाई बटन पर क्लिक कर दें. अगर आप योग्य हुए तो इस योजना के तहत आपको कुछ दिन में लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









