
Love you too, ऑलवेज विद यू...कहकर मंच से शिवराज ने दिया जवाब, बोले- अब तो तमिलनाडु-कर्नाटक में भी होता है 'मामा-मामा'
AajTak
Shivraj Singh Chouhan: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज बोले, 'मैं अभी दक्षिण भारत का दौरा करके आया हूं. आपको पता हो कि आजकल तो तमिलनाडु और कर्नाटक में भी मामा-मामा होता है.' तभी भीड़ से एक कार्यकर्ता बोलता है- I love you mama.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर में भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे. इस दौरान आयोजित एक जनसभा में भीड़ से आवाज आई 'मामा आई लव यू.' इस पर शिवराज ने रिप्लाई दिया- लव यू टू, ऑलवेज विद यू.
भोपाल संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का सीहोर में उद्घाटन के दौरान सभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज बोले, 'मैं अभी दक्षिण भारत का दौरा करके आया हूं. आपको पता हो कि आजकल तो तमिलनाडु और कर्नाटक में भी मामा-मामा होता है.' तभी भीड़ से एक कार्यकर्ता बोलता है- I love you mama. इसके जवाब में मंच पर खड़े शिवराज तपाक से कहते हैं- Love You too. फिर से वही कार्यकर्ता बोलता है- I Miss you... तो फिर रिप्लाई में पूर्व सीएम बोलते हैं- Always with you.आखिर में कार्यकर्ता बोलता है- Thank you mama.
इसके बाद शिवराज सिंह चौहान अपनी चिर परिचित शैली में कहते नजर आते हैं, मैं तो हमेशा तुम्हारे साथ हूं रे, छोड़ के कहां जाऊंगा. नेता और कार्यकर्ता का यह संवाद सुनते ही मंच और जनसभा में मौजूद सभी नेता और कार्यकर्ता खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं.
कांग्रेस पर साधा निशाना शिवराज ने इस चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की और वह कांग्रेस छोड़ो यात्रा साबित हुई. दोनों यात्राएं जहां से गुजरीं, वहां से कांग्रेस ही गुजर गई. कांग्रेस ने राम मंदिर के लोकार्पण में न जाकर सनातन धर्म का विरोध किया है, इसलिए पार्टी का विनाश तय है. राहुल गांधी सच्चे गांधीवादी हैं, इसलिए कांग्रेस को खत्म करके ही मानेंगे.
आलोक के लिए समर्थन मांगा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा उम्मीदवार आलोक शर्मा के पक्ष में जी जान से जुट जाने को कहा. कहा कि आलोक की सीहोर से जीत, बड़ी जीत होगी.
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान खुद विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं और अपने गृहनगर बुधनी सीट से विधायक भी हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






