
Loudspeaker Issue: राज ठाकरे ने ट्वीट किया बाल ठाकरे का वीडियो, उद्धव सरकार पर साधा निशाना
AajTak
राज ठाकरे ने कल ही सोशल मीडिया पर अपने कार्यकर्ताओं के लिए अल्टीमेटम जारी कर दिया था उसका असर सुबह से ही दिखने लगा. हलांकि राज ठाकरे के खिलाफ दंगा भड़काने की धाराओं में केस दर्ज हो चुका है, लेकिन वो शांत बैठ जाएंगे ऐसा नहीं लगता. राज ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे का एक पुराना वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया. इस वीडियो में बाल ठाकरे लाउडस्पीकर पर बोलते हुए नजर आ रहे हैं. बाल ठाकरे भी मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटाने की बात कर रहे हैं. इस वीडियो के जरिए एमएनएस चीफ ने उद्धव सरकार पर सीधा निशाना साधा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












