
LIVE: 'मैंने भारत-PAK समेत सात युद्ध खत्म कराए', UN में डोनाल्ड ट्रंप ने शेखी बघारी
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में अमेरिका की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, सीमाएं, सैन्य शक्ति, मित्रता और राष्ट्रीय भावना पर जोर दिया. ट्रंप ने इसे
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वर्तमान व्हाइट हाउस रोल और अमेरिका की वैश्विक ताकत पर जोर देते हुए भाषण दिया. ट्रंप ने सात युद्धों को रोकने का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान और इजरायल-ईरान के 12-दिन के युद्ध सहित सात "अंतहीन युद्धों" को समाप्त किया. उन्होंने कहा, "काश यह काम संयुक्त राष्ट्र करता, लेकिन मुझे करना पड़ा."
भाषण के दौरान टेलीप्रॉम्प्टर अचानक बंद हो गया, लेकिन ट्रंप ने कहा, "मुझे बिना टेलीप्रॉम्प्टर भाषण देने में कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि यह काम नहीं कर रहा. जो भी इसे ऑपरेट कर रहा है, उसे बड़ी परेशानी होने वाली है."
ट्रंप ने अमेरिका की ताकत और उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि अमेरिका के पास सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, सीमाएं, सैन्य शक्ति, मित्रताएं और राष्ट्रीय भावना है. उन्होंने इसे "अमेरिका का गोल्डन एज" बताया.
UN सिर्फ सख्त शब्दों वाला लेटर लिखता है, उसका पालन नहीं करता- ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्य पर भी सवाल उठाया और कहा कि संगठन अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर रहा. उन्होंने कहा, "अधिकतर मामलों में, वे केवल सख्त शब्दों वाले पत्र लिखते हैं और उसका पालन नहीं करते. खाली शब्द युद्ध नहीं रोकते." इसके साथ ही उन्होंने सात जंगें रुकवाने का दावा किया.
भाषण में ट्रंप ने यह भी याद दिलाया कि उन्होंने पहले अपने व्यवसायिक करियर में UN परिसर के नवीनीकरण के लिए बोली लगाई थी, लेकिन उस समय इसे दूसरे, अधिक महंगे विकल्प पर चुना गया.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









