
LIVE: महाठग को लेकर किस कबूलनामे पर फंस गई हैं जैकलीन? पूछताछ में शामिल होने EOW दफ्तर पहुंचीं
AajTak
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने आज जैकलीन फर्नांडीज की पेशी होगी. EOW की टीम जैकलीन की फैशन डिजाइनर लीपाक्षी के साथ उनका आमना-सामना कराएगी. इसके साथ ही जैकलीन से इससे पहले सुकेश से मिले गिफ्ट्स और कई तरह की डिटेल्स मांगी थी. इससे पहले जैकलीन का सामना पिंकी ईरानी से कराया गया था.
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की ठगी के मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को आज भी पूछताछ के लिए बुलाया है. वह जांच में शामिल होने के लिए EOW दफ्तर में पहुंच गई हैं. इससे पहले पूछताछ में जैकलीन EOW टीम के सामने कुछ सवालों से असहज हो गईं थीं, जिसके बाद जैकलीन से बैंक खाते और सुकेश द्वारा मिले की डिटेल्स मांगी गई थी.
EOW की डिमांड पर जैकलीन आज अपने बैंक खाते की डिटेल्स सौंपेंगी. सुकेश ने जैकलीन के माता-पिता को क्या-क्या गिफ्ट दिए. इसके अलावा जैकलीन ने प्राइवेट जेट में कब सफर किया था उसकी डिटेल्स भी सौंपेंगी. सूत्रों के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को प्राइवेट जेट के लिए पैसे दिए थे. दरअसल सुकेश ने जैकलीन से कहा था कि उसके रिश्तेदार की मौत हो गई है, तुम चेन्नई में आ जाओ, जिसके बाद प्राइवेट जेट सुकेश ने अरेंज किया था जिस से जैकलीन चेन्नई गई थीं.
जैकलीन की फैशन डिजाइनर आज नहीं होंगी पेश
जैकलीन की फैशन डिजाइनर लीपाक्षी आज EOW के सामने पेश नहीं होंगी. उन्होंने EOW से अपील की है कि उनकी तबीयत खराब है, इसलिए वो आज पूछताछ में शामिल नहीं होंगी. दरअसल EOW जैकलीन और लीपाक्षी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती थी.
बुधवार को 8 घंटे की थी पूछताछ

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









