
LIVE: महागठबंधन की PC से पहले विवाद, तेजस्वी पर बोले पप्पू यादव- किसी और की नहीं, राहुल की फोटो पर पड़ेंगे वोट
AajTak
बिहार महागठबंधन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर सहमति बन गई है. आज सभी दल उनके नेतृत्व पर मुहर लगाएंगे. होटल मौर्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक घोषणा होगी. कांग्रेस भी तेजस्वी के नाम पर सहमत दिख रही है. सीट बंटवारे पर मतभेद अब करीब-करीब खत्म हो गए हैं.
बिहार चुनाव के पहले चरण से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर जारी मतभेदों के बीच, महागठबंधन आज एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकता है.
महागठबंधन में तनाव कम करने के लिए, कांग्रेस नेतृत्व ने बुधवार को पार्टी के सीनियर नेता अशोक गहलोत को पटना भेजा. गहलोत ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की और कहा कि गठबंधन एकजुट है और चुनाव के लिए तैयार है.
अशोक गहलोत ने कहा, "बिहार में महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी."
- महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बने पोस्टर में सिर्फ तेजस्वी यादव की तस्वीर लगाई गई है. इस पर पप्पू यादव ने कहा, "किसी और नहीं, राहुल गांधी की फोटो पर ही वोट पड़ेंगे."
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












