
Live: जर्मन चांसलर से मिले पीएम मोदी, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन में तीन देशों की विदेश यात्रा पर हैं. जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी को जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज के साथ मुलाकात के पहले 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के विदेश दौरे पर हैं. 2 मई से 4 मई के बीच पीएम मोदी को जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क जाएंगे. तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की और बातचीत कर उत्साह बढ़ाया. पीएम मोदी जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज से मुलाकात करने के लिए चांसलरी पहुंचे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जर्मन सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच बैठक हुई. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की. दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई इस बैठक में आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत हुई. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की.
पीएम मोदी को एक बच्ची ने अपनी बनाई पेंटिंग दिखाई जिस पर पीएम मोदी ने ऑटोग्राफ भी दिए तो वहीं एक बच्चे ने पीएम को 'भारत जीवन सुमन चढ़ाकर आराधना करेंगे' कविता सुनाई. पीएम मोदी बड़े ध्यान से ये कविता सुनते नजर आए. पूरी तन्मयता के साथ कविता सुनते नजर आए पीएम इस दौरान चुटकी बजाते रहे.
इससे पहले पीएम मोदी के स्वागत में बर्लिन की सड़कों पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. पीएम मोदी के स्वागत में छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा में भी लोग पहुंचे थे.
पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे भारतीय नागरिक ढोल-ताशों के साथ थे. लोग झूमते-गाते भी नजर आए. पीएम मोदी की एक झलक पाने को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










