
LIVE: इस्लामाबाद में रेंजर्स ने इमरान समर्थकों पर बरसाईं गोलियां... 12 लोगों की मौत, 47 घायल, VIDEO
AajTak
इमरान खान की पार्टी (PTI) ने X पर पोस्ट में कहा कि शांतिपूर्ण विरोध के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने वाले निर्दोष नागरिकों पर सरकार भारी और सीधी गोलीबारी कर रही है. कई लोगों की मौत की खबर है, और मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा आपूर्ति कम पड़ रही है, और स्थिति हर पल खराब होती जा रही है.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने राजधानी में कूच कर दिया है. सरकार की ओर से तमाम सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते जा रहे हैं. इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों में हिंसक झड़प हो रही हैं. इसमें 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. वहीं, देर रात तहरीक-ए-इंसाफ ने X पर एक पोस्ट कर इस्लामाबाद के डी-चौक की मौजूदा स्थिति का जिक्र किया है.
यहां पढ़ें LIVE Updates...
- PTI ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि एक निर्दोष निहत्थे प्रदर्शनकारी एक कंटेनर पर प्रार्थना कर रहा था. तभी सशस्त्र अर्धसैनिक बलों ने उसे काफी ऊंचाई से बेरहमी से धक्का दे दिया. यह भयावह कृत्य इस शासन और उसके सुरक्षा बलों की सरासर क्रूरता और फासीवाद को दर्शाता है, जो अपने रास्ते में आने वाले किसी भी नागरिक को कुचलने के लिए गिर गए हैं.
- PTI ने X पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि ये इस्लामाबाद में सेना और उसकी कठपुतली सरकार के हाथों निर्दोष नागरिकों के निर्मम और क्रूर नरसंहार का निर्विवाद सबूत है, सैकड़ों लोगों के मारे जाने और हज़ारों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका के साथ, इस्लामाबाद युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया है. सुरक्षा बल निहत्थे, निहत्थे नागरिकों पर बेलगाम क्रूर बल का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह पाकिस्तान के इतिहास का सबसे काला समय है.
- इमरान की पार्टी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने इस्लामाबाद के डी-चौक के आसपास कंटेनर, कारें और अन्य सार्वजनिक संपत्ति जलाना शुरू कर दिया है, वे पूरी तरह से अपना आपा खो चुके हैं, स्नाइपर्स, ग्रेनेड का सहारा ले रहे हैं और यहां तक कि नागरिकों को कुचल रहे हैं.
- PTI ने X पर पोस्ट में कहा कि एक दर्जन निर्दोष प्रदर्शनकारियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं. कई की हालत गंभीर है, राजधानी के अस्पतालों में मौतों की खबरें लगातार आ रही हैं, जिससे मरने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










