
LIVE: आंध्र तट से गुजरने के बाद कमजोर हुआ चक्रवात 'मोंथा', IMD ने बताया अगले 12 घंटे में क्या होगा
AajTak
चक्रवात 'मोंथा' ने बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों को पार किया. तेज हवाओं और भारी बारिश से कई जिलों में पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई. आंध्र में नाइट कर्फ्यू लागू है, जबकि ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया गया है. फ्लाइट और ट्रेनें रद्द, एनडीआरएफ की 45 टीमें राहत कार्य में जुटी हैं.
चक्रवात 'मोंथा', जो अब एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है, बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच से गुजर गया है. रात 12:30 बजे के अपडेट में मौसम विभाग ने कहा कि अगले छह घंटे में यह तूफान कमजोर होकर 'चक्रवाती तूफान' में बदल जाएगा. इस दौरान तटीय इलाकों में तेज बारिश और 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाओं ने पेड़ उखाड़ दिए और कई जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.
यह भी पढ़ें: चक्रवातों का डबल अटैक: आंध्र में 'मोंथा' की तबाही, अटलांटिक में 'मेलिसा' का कहर
- भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, खतरनाक चक्रवात 'मोंथा' (Montha) अब कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में सक्रिय है. यह तूफान पिछले छह घंटों में लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा और अब नरसापुर से करीब 20 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम, मछलीपट्टनम से 50 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और काकीनाड़ा से 90 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है.
- मौसम विभाग ने बताया कि अगले छह घंटों तक यह चक्रवाती तूफान अपनी मौजूदा तीव्रता बनाए रखेगा, जिसके बाद इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तूफान का पिछला हिस्सा अब भूमि क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है. IMD ने बताया कि इसके तटीय आंध्र प्रदेश से होते हुए लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 6 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान की तीव्रता बनाए रखने और उसके बाद के 6 घंटों के दौरान गहरे दबाव में कमजोर पड़ने की संभावना है.
- आईएमडी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, "ताजा आंकड़ों के अनुसार गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' ने मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के दक्षिण में, आंध्र प्रदेश और यानम तट को पार कर लिया है." विभाग ने पुष्टि की कि तूफान का 'लैंडफॉल प्रोसेस' यानी तट से टकराने की प्रक्रिया आधी रात के बाद पूरी हो गई.
- मंगलवार रात 9:30 बजे के बुलेटिन में आईएमडी ने बताया था कि 'मोंथा' उत्तर-पश्चिम दिशा में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था. उस समय यह मछलीपट्टनम से 60 किलोमीटर पूर्व, काकीनाडा से 100 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, विशाखापट्टनम से 230 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और ओडिशा के गोपालपुर से 480 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था. आईएमडी ने यह भी बताया कि तूफान का असर आने वाले कुछ दिनों तक तेलंगाना, तमिलनाडु, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी दिखेगा, जहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







