
LIC को नीलाम कर रही सरकार, भाजपा का नारा- लुटेरों का साथ भी, लुटेरों का विकास भी: प्रियंका
AajTak
LIC सहित देश की अन्य सरकारी उपक्रम पर मोदी सरकार के रुख को लेकर प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने भाजपा सरकार पर लुटेरों का साथ देने का आरोप लगाया.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए भाजपा सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में LIC के साथ देश की कई अन्य कंपनियों को निजी हाथों में देने का मुद्दा उठाया है. प्रियंका ने अपनी फेसबुक पोस्ट के साथ एक पोस्टर भी शेयर किया है. जिसमें लिखा है, LIC का नारा, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी. जबकि सरकार का नारा है, लुटेरों का साथ भी, लुटेरों का विकास भी.
कांग्रेस महासचिव ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि देश के तमाम पुरखों ने LIC जैसी कई अन्य संस्थान बनाए जिनसे देश के कई लोगों को रोजगार मिलता है और ये देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. लोग अपनी मेहनत की कमाई का हिस्सा LIC में लगाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार LIC को नीलाम करना चाह रही है.
'पं जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल ने देश के लिए बेहतरीन संस्थान बनाए' उन्होंने पोस्ट की शुरुआत में लिखा, 'पं जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और हमारे तमाम पुरखों ने देश के लिए कुछ ऐसे संस्थान बनाए जो आज भी हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. जीवन बीमा निगम (LIC) भी उन्हीं में से एक है. मात्र पांच करोड़ रुपये से शुरू हुई LIC अब तक देश के विकास में 35 लाख करोड़ से ज्यादा का योगदान दे चुकी है. आज 30 करोड़ लोग इसके बीमाधारक हैं और तकरीबन 14 लाख लोगों को रोजगार मिलता है.
'सरकार लोगों का भविष्य और भरोसा दोनों छीनना चाहती है' देश की आम जनता, डॉक्टर, मास्टर, वकील, लेखपाल, इंजीनियर, वर्कर, किसान, गरीब और मध्यवर्ग के लोग अपनी मेहनत की कमाई से छोटे-छोटे बीमा कराते हैं ताकि अपना और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित रख सकें. LIC में देश के करोड़ों मेहनतकश लोगों की गाढ़ी कमाई लगी है. LIC देश का रत्न है. मगर भाजपा सरकार अब देश के इस रत्न को नीलाम करना चाह रही है. ये सरकार LIC को बेचकर आपका भविष्य और भरोसा दोनों छीनना चाहती है.'
नोटबंदी और GST को बताया गलत प्रियंका गांधी ने नोटबंदी और GST को गलत बताते हुए इस पर भी सवाल उठाया. उन्होंने लिखा, 'नोटबंदी, गलत GST, बिना योजना लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ने की इस प्रक्रिया में पिछले सात सालों में LIC और ONGC जैसी देश की कई नवरत्न कम्पनियों को सरकारी दबाव का इस्तेमाल करते हुए श्री नरेंद्र मोदी जी के खरबपति मित्रों को हुए औद्योगिक घाटे और उनके कर्ज़ों को चुकाने के लिए मजबूर किया गया. उनकी घाटे की कंपनियां और डूबते प्राइवेट बैंकों को बचाने का बोझ LIC पर डाला गया. यहां तक कि LIC को डिफॉल्टर प्राइवेट कंपनियों को भी बचाने के लिए मजबूर किया गया.
'खरबपति मित्रों की जेब भरने के लिए LIC के शेयर बेचे' उन्होंने आगे लिखा, देश के बैंकों को 23,000 करोड़ का चूना लगाने वाली एबीजी शिपयार्ड में भी LIC का पैसा लगवाया गया. रिलायंस कैपिटल, DHFL, एमटेक ग्रुप, IL&FS, एस्सार शिपिंग, भूषण इंडस्ट्रीज, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, YES Bank, IDBI Bank जैसी प्राइवेट कंपनियों में जनता की गाढ़ी कमाई को डुबाया गया. इसके बाद खरबपति मित्रों की जेब भरने के लिए जानबूझकर जल्दबाजी में LIC के शेयर बेचे गए, जिससे सरकारी खजाने को तकरीबन 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



