
'LG गंदी राजनीति में व्यस्त, कानून व्यवस्था संभालें,' केजरीवाल ने लिखी उपराज्यपाल को चिट्ठी
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना की चिट्ठी का जवाब भेजा है. केजरीवाल ने लिखा- 'एलजी साहब, आपका काम दिल्ली की कानून व्यवस्था, दिल्ली पुलिस और डीडीए संभालना है. हमारा काम दिल्ली के अन्य सभी विषयों पर काम करना है. आप अपना काम कीजिए, हमें अपना काम करने दीजिए. आप अपने काम छोड़कर रोज हमारे काम में दखल देंगे तो व्यवस्था कैसे चलेगी?
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को LG की तरफ से भेजी गई चिट्ठी का जवाब दिया और कहा- दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है. LG इसे सुधारने के लिए कदम उठाने के बजाय गंदी राजनीति करने में व्यस्त है. अच्छा होगा कि सूर्य अपना काम करे और चंदा अपना काम करे, तभी अच्छे लगते हैं. सीएम को अपना काम करने दीजिए और आप दिल्ली की कानून व्यवस्था ठीक कीजिए. आपका काम कानून व्यवस्था, पुलिस और डीडीए संभालना है. हमारा काम दिल्ली के अन्य सभी विषयों पर काम करना है. आप अपने काम छोड़कर रोज हमारे काम में दखल देंगे तो व्यवस्था कैसे चलेगी?
केजरीवाल ने आगे कहा- दिल्ली में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष पर अभी हमला हुआ. यदि महिला आयोग की अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं तो एक आम महिला की क्या बात करें? दिल्ली वालों ने आज तक आपको कानून व्यवस्था पर कोई काम करते नहीं देखा, बल्कि उनकी चुनी हुई सरकार के रोजमर्रा के कामों में हस्तक्षेप करते हुए ही देखा है, इससे लोगों में भारी रोष है.
'आप चाहते तो 5 मिनट बाहर आकर मिल सकते थे'
सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा है कि आपने अपने पत्र में लिखा है कि हम बिना बताए आपसे मिलने आ गए थे, इसलिए आप नहीं मिले. सीएम, डिप्टी सीएम और सारी कैबिनेट और विधायक आपके द्वार पर खड़े थे तो जाहिर है कि राज्य से संबंधित बड़ी समस्या लेकर आए थे. आप चाहते तो पांच मिनट के लिए बाहर आकर ही हमसे मिल सकते थे, पर नहीं मिले. इससे पूरे प्रदेश में लोगों को बुरा लगा और अपमानित महसूस किया. दिल्ली के उपराज्यपाल ने 2 करोड़ लोगों के प्रतिनिधियों से मिलने से मना कर दिया.
'आपने खाने के लिए बुलाया, जब सुविधा हो बता दीजिए'
सीएम केजरीवाल ने कहा- अपने पत्र में आपने अब हम सभी मंत्रियों और विधायकों को बातचीत के लिए खाने पर आमंत्रित किया है, इसके लिए बेहद शुक्रिया. यदि आपको सहूलियत हो तो हम सब शनिवार (21 जनवरी) को 1 बजे आपके घर आ जाएंगे. यदि ये समय आपकी सुविधा में ना हो तो आप हमें अपनी सुविधानुसार समय बता दें, हम उसी समय आ जाएंगे. आपने अपने पत्र में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की काफी आलोचना की है. दिल्ली की जनता ने हमें तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत दिया है. जनता की नजरों में हम अच्छा काम कर रहे हैं. फिर भी आपकी आलोचना सर माथे पर है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






