
Law and Order: पटियाला की जेल में ऐसा है नवजोत सिंह सिद्धू का हाल, मुश्किल से गुजर रहा है वक्त
AajTak
क़ैदी नंबर 241383 यानी पूर्व स्टार क्रिकेटर और नामचीन सेलिब्रिटी नवजोत सिंह सिद्धू. ये नंबर अब उनकी नई पहचान है. कल तक पांच सितारा ज़िंदगी जानेवाले सिद्धू के लिए जेल में एक-एक पल गुज़राना भारी पड़ रहा है. बात सिर्फ खाने-पीने की नहीं है, जेल में मिलनेवाले सुविधाओं की भी हैं, जिन्हें सिद्धू की निजी ज़िंदगी को भी मुश्किल बना दिया है.
कैदी नंबर 241383, बैरक नंबर 10, पटियाला जेल. ये नया नाम और पता है नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) का. एक साल की सजा पाने वाले सिद्धू ने एक दिन की कैद तो बरसों पहले काट ली थी. अब बाकी बचे 364 दिन की कैद वो पटियाला जेल (Patiala Jail) में काट रहे हैं. मगर जेल की जिंदगी क्या होती है ये सिद्धू को पहले 4 दिन में ही समझ आ गया. कुछ खास वजहों से सिद्धू जेल में खाना नहीं खा रहे हैं. उनके पहले तीन दिन जेल में कैसे कटे आइए आपको तफ्सील से बताते हैं.
कल तक जिनकी लच्छेदारों बातों पर दुनिया वारी जाती थी. कल तक जिनके लतीफ़ों पर लोग लोट-पोट हुआ करते थे. कल तक जिनके आगे-पीछे अफ़सरों-वर्दीवालों का पूरा का पूरा अमला चला करता था. आज वो सदमे से घिरा है. तन्हा, बेबस और लाचार. उनकी आज़ादी छिन गई है. और अब वो सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं. अब तो हालत ये है कि जेल के अंदर पिछले तीन दिनों से उन्हें ढंग का खाना तक नसीब नहीं हुआ. वो पिछले तीन दिनों से ही कामचलाऊ सलाद से काम चला रहे हैं. क्योंकि हमारी और आपकी तरह ना तो वो रोटी खा सकते हैं और ना ही चावल.
जी हां, क्रिकेटर से कमेंटेटर और कमेंटेटर से पॉलिटिशियन बने नवजोत सिंह सिद्धू का वक़्त कुछ ऐसा बदला है कि हालात ने उन्हें सीधे अर्श से फ़र्श पर पहुंचा दिया है. 34 साल पुराने रोड रेज के मामले में सुप्रीम कोर्ट से एक साल की क़ैद की सज़ा सुनाए जाने के बाद सिद्धू फिलहाल पंजाब की पटियाला जेल में बंद हैं. आइए उनकी मौजूदा हालत को समझने की कोशिश करते हैं.
ज़रूर पढ़ें--- लव, सेक्स और धोखा: FB पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब फरार है इस मंत्री का दबंग बेटा
सीजेएम कोर्ट पटियाला, शुक्रवार दोपहर 03.45 बजे यही वो वक़्त था जब नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सरेंडर किया था. हालांकि सरेंडर करने से पहले उन्होंने शुक्रवार को उसी सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर से अपनी फ़रियाद लगा कर सरेंडर के लिए थोड़ी और मोहलत लेने की कोशिश की, जहां से उन्हें सज़ा सुनाई गई थी. लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट में ये फरियाद अनसुनी रह गई तो सिद्धू के पास सरेंडर करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं था. बहरहाल, उन्होंने सरेंडर तो किया और जेल भी चले गए. लेकिन बीमारियों ने सिद्धू की जेल में ज़िंदगी कुछ इस क़दर मुहाल कर दी, कि सिद्धू अब भी डॉक्टरों के डायट प्लान का इंतज़ार कर रहे हैं. असल में सिद्धू को तीन ऐसी गंभीर बीमारियां हैं, जिनकी वजह से वो ना तो रोटी खा सकते हैं और ना ही चावल. ऐसे में उन्हें वैकल्पिक भोजन पर ही निर्भर रहना पड़ता है.
शुक्रवार की शाम 5.45 बजे सीजेएम कोर्ट से जेल भेजे जाने के बाद सिद्धू शाम पांच जब कर पैंतालीस मिनट पर पटियाला जेल पहुंचे, जहां पहले उन्हें जेलर के साथ वाली लाइब्रेरी के आहाते में कुछ देर के लिए रखा गया और फिर वहां से आगे बैरक में उनके रहने की व्यवस्था बनाई गई. कुछ देर बाद उन्हें बैरक नंबर दस में शिफ्ट कर दिया गया. सिद्धू सुरक्षा के लिहाज़ से आज भी जेल में बेशक एक वीवीआईपी क़ैदी हों, लेकिन क़ानून की नज़र में उनकी हैसियत एक मामूली कैदी के अलावा और कुछ भी नहीं. ऐसे में जेल में उन्हें पहनने के लिए ना सिर्फ़ कैदियों वाले सफ़ेद कपड़े दिए गए, बल्कि रोज़ाना इस्तेमाल के लिए भी वही चीज़ें दी गईं, जो दूसरे कैदियों को मिलती हैं. इनमें एक कुर्सी-टेबल, एक आलमारी, 2 पगड़ी, एक कंबल, एक बैड, तीन अंडरवियर और बनियान, 2 टॉवल, एक मच्छरदानी, एक कॉपी-पैन, जूतों की जोड़ी, 2 बैडशीट, दो तकिया कवर और 4 कुर्ते-पायजामे शामिल हैं. अगर बिस्तर की बात करें तो सिद्धू को सोने के लिए जेल में दूसरे क़ैदियों की तरह ही सीमेंट का बना थड़ा ही नसीब हुआ.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




