
Lava SHARK 2 भारत में लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा, इतनी है कीमत
AajTak
Lava SHARK 2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है. यह एक बजट फोन है. इसमें बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है. यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. लावा के इस फोन की कीमत 6,999 रुपये रुपये है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Lava ने भारत में अपना बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम SHARK 2 4G है. यह शार्क सीरीज का स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी, 50MP का कैमरा और कई अच्छे फीचर्स दिए हैं.
Lava SHARK 2 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है. यह हैंडसेट Eclipse Grey और Aurora Gold कलर में आता है. इस स्मार्टफोन को लावा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा. इसको सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है.
Lava SHARK 2 4G का डिस्प्ले
Lava SHARK 2 4G में 6.75-inch का डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ LCD स्क्रीन दिया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया है. इसमें फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन में Android 15 मिलेगा. इसमें 1 साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट और 2 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Vs Pixel 10 Pro: ऐपल और गूगल के किलर स्मार्टफोन्स, किसने मारी बाजी? देखें
Lava SHARK 2 4G का प्रोसेसर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












