
Lava ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, बेहद कम है कीमत
AajTak
Lava Blaze 5G Price: सस्ते में एक 5G फोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava का नया फोन ट्राई कर सकते हैं. इसमें यूजर्स को 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है. स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और दूसरे फीचर्स के साथ आता है. आइए जानते हैं इस सस्ते 5G फोन की कीमत.
देसी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Lava ने पिछले साल Lava Blaze 5G को लॉन्च किया था. ये देश का सबसे सस्ता 5G फोन है. कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च किया है. लावा ने पिछले साल इसका 4GB RAM वेरिएंट लॉन्च किया था, जो 10 हजार रुपये के बजट में आता है. अब कंपनी ने इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है.
लावा का ये फोन एंट्री लेवल सेगमेंट में आता है. अगर आप कम कीमत में एक 5G फोन चाहते हैं, तो लावा का ये फोन सबसे सस्ता ऑप्शन है. इसमें Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम, एक्सपैंडेबल रैम और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं लावा फोन की कीमत और दूसरे फीचर्स.
लावा ने इस फोन को पहले 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था. उस वक्त कंपनी ने इसे 9,999 रुपये के इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर पेश किया था. अब ब्रांड ने इसका 6GB RAM वेरिएंट लॉन्च किया है, जो 11,499 रुपये की कीमत पर आता है.
इसमें आपको दो कलर ऑप्शन- ग्लास ग्रीन और ग्लास ब्लू मिलता है. इसे आप लावा ई-स्टोर से खरीद सकते हैं. फोन Amazon.in पर भी उपलब्ध है. स्मार्टफोन में कंपनी ने ग्लॉसी बैक डिजाइन दिया है.
लावा का ये स्मार्टफोन फ्लैट एज डिजाइन के साथ आता है. इसमें आपको वाटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच मिलता है. स्मार्टफोन में 6.5-inch की IPS स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.
फोन की सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है. स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर मिलता है. हैंडसेट में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











