
Lata Mangeshkar Health Update: अभी भी ICU में लता मंगेशकर, परिवार बोला- रोजाना हेल्थ अपडेट देना मुमकिन नहीं
AajTak
Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर का परिवार और डॉक्टर लगातार उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दे रहे हैं. अब लता मंगेशकर की रिश्तेदार रचना ने कहा है कि रोज-रोज दीदी की हेल्थ अपडेट देना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा है.
बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोविड होने के बाद से आईसीयू में भर्ती हैं. 8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. लता की उम्र को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा है. इस बीच लता मंगेशकर का परिवार और डॉक्टर लगातार उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दे रहे हैं.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












