Largest Potato: दुनिया के सबसे बड़े आलू का होगा DNA टेस्ट, जानिए क्यों
AajTak
न्यूजीलैंड के हैमिल्टन के पास रहने वाले कोलिन और डोना क्रेग-ब्राउन ने पिछले साल अगस्त में अपने खेत में एक बेहद बड़ा आलू निकाला. यह उनके घर के पीछे बने सब्जियों के खेत से निकला था. इन दोनों ने आलू का नाम Dug रख दिया. इस एक आलू का वजन 7.8 किलोग्राम था. जिसने इसे दुनिया का सबसे बड़ा आलू होने का प्रतियोगी बनाया. अब वैज्ञानिक इसका डीएनए जांच करके यह पता करना चाहते हैं कि यह आलू ही है या कुछ और. कोलिन और डोना को फिलहाल इस बात की चिंता है कि जब तक जांच होगी तब तक Dug अपना वजन खो देगा. वह सूख जाएगा और उसमें मोल्ड्स निकल आएंगे. इसलिए उन्होंने आलू को खास तरह के कवर करके फ्रीजर में रख दिया है ताकि उसके सूखने की प्रक्रिया धीमी हो जाए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









