
'LAC पर दोनों मुल्क पीछे हटे लेकिन अब...', डिसइंगेजमेंट के बाद चीन के साथ रिश्तों पर खुलकर बोले जयशंकर
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि LAC पर भारत और चीन ने सैनिकों के पीछे हटने की दिशा में 'कुछ प्रगति' की है, आप जानते हैं कि हमारे संबंध बहुत खराब थे, जिसके कारण भी आप सभी जानते हैं.
विदेशमंत्री एस जयशंकर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. इसके बाद वह सिंगापुर जाएंगे. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया में कहा कि LAC पर भारत और चीन ने सैनिकों के पीछे हटने की दिशा में 'कुछ प्रगति' की है, उन्होंने इस घटनाक्रम को 'स्वागत योग्य' कदम बताया. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत और चीन के संदर्भ में हमने कुछ प्रगति की है. आप जानते हैं कि हमारे संबंध बहुत खराब थे, जिसके कारण भी आप सभी जानते हैं.
उन्होंने कहा कि हमने (भारत-चीन) LAC पर पीछे हटने की दिशा में कुछ प्रगति की है. वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बहुत बड़ी संख्या में चीनी सैनिक तैनात हैं, जो 2020 से पहले वहां नहीं थे और बदले में हमने भी जवाबी तैनाती की है. इस अवधि के दौरान संबंधों के अन्य पहलू भी प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि LAC पर दोनों देशों के पीछे हटने के बाद हमें देखना होगा कि हम किस दिशा में आगे बढ़ते हैं, हमें लगता है कि वहां पीछे हटना एक स्वागत योग्य कदम है. इससे संभावना खुलती है कि अन्य कदम भी उठाए जा सकते हैं.
जयशंकर ने कहा कि पिछले महीने रूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद उम्मीद थी कि "राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और मैं दोनों अपने समकक्ष से मिलेंगे.
'भारत विकास के पथ पर अग्रसर'
विदेशमंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत विकास के पथ पर अग्रसर है और दुनिया के साथ बढ़ना चाहता है. भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत बढ़ेगा, भारत बढ़ रहा है, लेकिन भारत दुनिया के साथ बढ़ना चाहता है. जब भारत दुनिया को देखता है, तो उसे अवसर दिखाई देते हैं. हम आशावादी हैं, समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर हमें लगता है कि दुनिया में सद्भावना है और भारत के साथ काम करने की इच्छा है. हम दुनिया में भारत की सफलता के लिए एक भावना देखते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग के लिए कई अवसर हैं.
'विदेश में रहने वाले भारतीयों की छवि बहुत अच्छी' विदेशमंत्री ने कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीयों की आज की छवि अच्छी तरह से शिक्षित होने की है, व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होने की छवि है, काम करने की नैतिकता, हमारे जीवन की पारिवारिक प्रकृति है, मुझे लगता है कि आज इन सभी का कॉम्बिनेशन हमें ग्लोबल वर्कप्लेस में बहुत ही आकर्षक बनाता है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि उस ब्रांड को विकसित किया जाए. उन कौशलों को पोषित किया जाए. मैं इस बात पर जोर देता हूं कि यह युग AI का युग है. इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का है, इसके लिए ग्लोबल वर्कफोर्स की जरूरत होगी.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





