
LAC के बाद LoC पर शांति की पहल, भारत-PAK के DGMO ने की बात, जारी किया साझा बयान
AajTak
दोनों पक्षों ने नियंत्रण रेखा (Line of Control) और अन्य सभी क्षेत्रो में स्वतंत्र स्पष्ट और सौहार्दपूर्ण वातावरण की समीक्षा की. दोनों DGMO सीमाओं के साथ पारस्परिक रूप से स्थायी शांति कायम करने को लेकर सहमत हुए हैं.
भारत और पाकिस्तान के मिलिट्री ऑपरेशन्स के डायरेक्टर जनरलों (DGMO) ने हॉटलाइन के जरिए एक दूसरे से बातचीत की. दोनों पक्षों में सीमा पर शांति बनाए रखने को लेकर सहमति बनी है. नियंत्रण रेखा पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए, दोनों ओर की सेनाओं ने सभी समझौतों, युद्धविराम का कड़ाई से पालन के लिए सहमति व्यक्त की. ये 24-25 फरवरी की मध्यरात्रि से प्रभावी है. भारत और पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (Line of Control) और अन्य सभी क्षेत्रो में स्वतंत्र, स्पष्ट और सौहार्दपूर्ण वातावरण की समीक्षा की. दोनों ओर के DGMO सीमाओं के साथ पारस्परिक रूप से स्थायी शांति कायम करने को लेकर सहमत हुए हैं.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










