
Kylie Jenner Baby: काइली जेनर के घर गूंजी किलकारियां, बेटे की तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी
AajTak
सोशलाइट काइली जेनर और रैपर ट्रैविस स्कॉट के घर किलकारियां गूंज उठी हैं. 2 फरवरी को काइली ने बेटे को जन्म दिया है. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी. और साथ ही जन्म की अनोखी और खास तारीख को कैप्शन में लिखा.
अमेरिकी सोशलाइट और बिजनेसवुमन काइली जेनर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रैपर ट्रैविस स्कॉट के साथ अपने दूसरे बच्चे के जन्म की गुडन्यूज दी है. काइली ने पोस्ट मेें बच्चे की तस्वीर शेयर कर, कैप्शन में हार्ट इमोजी के साथ फैंस को बताया कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. हालांकि अभी तक काइली ने बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












