
Kylian Mbappé FIFA World Cup 2022: एक अकेला एम्बाप्पे...फाइनल में हैट्रिक जमाने वाला 23 साल का लड़का, जिसने अर्जेंटीना की सांसें रोक दी थी
AajTak
फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे अपनी टीम को चैम्पियन बनाने से चूक गए. लेकिन फाइनल में हैट्रिक जमाकर उन्होंने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया. इतना ही नहीं उन्होंने मैच में पेनल्टी शूटआउट में भी एक गोल दागा था.
लियोनेल मेसी ने अपने आखिरी वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैम्पियन बना ही दिया. 18 दिसंबर की रात को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से मात दी. अर्जेंटीना भले ही जीत गया हो लेकिन दुनिया में फ्रांस के युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे की भी चर्चा हो रही है जिन्होंने वर्ल्ड कप में हैट्रिक समेत कुल 4 गोल दागे.
किलियन एम्बाप्पे ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक हैट्रिक जड़ी. मैच के 80वें मिनट तक जब अर्जेंटीना 2-0 से आगे चल रहा था और ऐसा लग रहा था कि वह एक तरफा मैच में जीत हासिल कर लेगा, तब एम्बाप्पे निकलकर आए और ऐसी फुर्ती दिखाई कि दुनिया हैरान रह गई.
अर्जेंटीना ने पहले हाफ में आक्रामक खेल दिखाया था जिसकी वजह से फ्रांस पूरी तरह बैकफुट पर दिखा. पहले हाफ में 2-0 की बढ़त 79वें मिनट तक बरकरार रही, लेकिन तब पलक झपकते हुए ही कुछ ऐसा हुआ जो इतिहास था. यहां फ्रांस को पेनल्टी किक मिली, 23 साल के किलियन एम्बाप्पे एक्शन में आए और गोल दाग दिया.
क्लिक करें: बचपन का प्यार... दोस्त की कजिन को दे बैठे दिल, जानें वर्ल्ड चैम्पियन लियोनेल मेसी की लवस्टोरी
अभी फ्रांस के फैन्स, सोशल मीडिया पर लोग इस गोल का जश्न मना ही रहे थे कि एम्बाप्पे ने एक और गोल दाग दिया था. 81वें मिनट में एम्बाप्पे ने अपना दमदार खेल दिखाया और मार्कस थुरम की मदद से दूसरा गोल दागते हुए मुकाबला 2-2 से बराबर किया. एम्बाप्पे के इस गोल को मार्कस थुरम ने असिस्ट किया था. करीब 97 सेकंड के अंतर में ये कमाल हुआ, जिसने अभी तक एकतरफा चल रहे मैच को ज़िंदा कर दिया था.
सिर्फ इन दो गोल में ही नहीं बल्कि एम्बाप्पे ने एक्स्ट्रा टाइम में भी फ्रांस के लिए गोल दागा और उसी की बदौलत मैच एक्स्ट्रा टाइम के तक भी बराबरी पर रहा और 3-3 तक पहुंचा था. एम्बाप्पे ने पेनल्टी शूटआउट में भी एक गोल दागा और ऐसे उनके नाम कुल फाइनल मैच में 4 गोल हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











