
Kyiv: दूसरे विश्वयुद्ध में तबाह, दोबारा बर्बाद होने की कगार पर पहुंचा कीव
AajTak
कहा जाता है कि कोई भी युद्ध किसी देश को 100 साल पीछे धकेल देता है. कुछ ऐसा ही हो रहा है युक्रेन में. यूक्रेन के ज्यादातर शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं. वहां बचा है तो सिर्फ मलबा और लोगों की बिखरी पड़ी जिंदगी. युक्रेन की राजधानी कीव में तो हालात बेहद खराब हैं. कीव दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भी भारी तबाही झेल चुका है. ये शहर अभी विश्व युद्ध की त्रासदी से सही से निकला भी नहीं था कि एक और युद्ध सामने आ गया. आज 50 दिन के बाद कीव घोस्ट टाउन यानि भूतिया शहर बन चुका है, हर तरफ सिर्फ मलबा, सन्नाटा, गम और शांति ही नजर आ रही है. देखें ये रिपोर्ट.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










