
KKR vs LSG IPL 2025 Score LIVE: एडेन मार्करम-मिचेल मार्श ने बदला गियर, KKR के गेंदबाजों की कर रहे धुनाई, स्कोर 70 पार
AajTak
Kolkata Knight Riders (KKR) vs Lucknow Super Giants (LSG) Live Score, IPL 2025: ईडन गार्डन्स में आज (8 अप्रैल) कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला है. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. मुकाबले में टॉस अंजिक्य रहाणे ने जीता और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ को पहल बल्लेबाजी का मौका दिया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज (8 अप्रैल) दिन के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टक्कर है. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है.टॉस कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. मिचेल मार्श और एडेन मार्करम बल्लेबाजी कर रहे हैं. LSG का स्कोर 8 ओवर के बाद 78 रन है.
इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं कोलकाता ने एक बदलाव किया. मुकाबले में मोईन अली की जगह पेसर स्पेंसर जॉनसन को मौका दिया गया है. इस मुकाबले के अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 2 मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली. दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन में दो मैच खेले गए थे, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने सफलता हासिल की.कोलकाता और लखनऊ दोनों ने ही इस सीजन चार मुकाबले खेलकर दो में जीत हासिल की है.
पंत के सामने रहाणे की चुनौती आईपीएल में सबसे ज्यादा कीमत 27 करोड़ में बिके ऋषभ पंत अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ भी खास नहीं कर सके हैं. उन्होंने कुल 4 मैचों में महज 19 रन बनउए हैं. जो कहीं से भी उनकी प्रतिभा के अनुसार नहीं हैं. दूसरी ओर रहाणे अपने आंकड़ों में सुधार करना चाहेंगे. जिन्होंने 4 मैचों में 123 रन 30.75 के एवरेज से बनाए हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठीलखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह. कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया













