
Kidney Failure: क्या दोनों किडनी फेल होने के बावजूद बच सकती है जान? इन बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी
AajTak
भारत में किडनी फेलियर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें किडनी फेलियर से संबंधित पर्याप्त जानकारी ना होने के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. तो आइए डॉक्टर से जानते हैं किडनी फेलियर और इसके इलाज के बारे में सभी जरूरी बातें.
भारत में करीब 15 फीसदी लोग किडनी की किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं. देश में हर साल 1 लाख लोगों में से तकरीबन 10 लोगों की किडनी फेल हो जाती है. सालभर में पूरे देश में 8 से 10 हजार लोगों की किडनी ट्रांसप्लांट की जाती है. इनमें से बहुत से लोग ऐसे हैं जिनको सही इलाज ना मिलने से मौत का सामना करना पड़ता है.
यहां नई दिल्ली स्थित, सर गंगाराम अस्पताल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट से सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सुधीर चड्ढा बता रहे हैं कि किडनी फेलियर किस स्थिति को कहा जाता है. और क्या कोई व्यक्ति दोनों किडनी फेल होने के बाद भी जीवित रह सकता है?
क्या काम करती है किडनी?
किडनी हमारे शरीर में मौजूद बीन्स की आकृति का अंग होती हैं. ये पसलियों के अंदर पीठ की तरफ स्थित होती हैं. आमतौर पर किसी भी व्यक्ति के शरीर में दोनों किडनियां काम करती हैं लेकिन अगर किसी कारणवश किसी व्यक्ति की एक किडनी खराब हो जाती है तो वह सिर्फ एक किडनी से भी जिंदा रह सकता है लेकिन इस स्थिति में बची हुई दूसरी किडनी को सही से काम करना चाहिए.
किडनी का मुख्य काम खून को साफ करना और शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को यूरिन के रास्ते बाहर निकालना होता है. किडनी ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने और लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने के साथ ही शरीर का पीएच लेवल कंट्रोल करने में मदद करती है. जब आपकी किडनी सही तरीके से काम नहीं करती है, तो आपके शरीर में अपशिष्ट पदार्थ जमा होने लगते हैं. अगर ऐसा होता है तो शरीर में कई प्रकार की बीमारियां पैदा होने लगती हैं और सही समय पर इलाज ना करवाने से आपकी जान भी जा सकती है.
क्या होता है किडनी फेलियर?

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









