Kerala Board Exams 2021: 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
AajTak
छह अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनावों के कारण DHSE केरल ने बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था. जिसे बाद में फिर से शेड्यूल किया गया है.
Kerala 12th Exam Schedule: उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) केरल ने कक्षा 12वीं की परीक्षा की फाइनल डेट शीट जारी कर दी है. डीएचएसई प्लस 2 परीक्षा 8 अप्रैल 2021 से शुरू होगी और 26 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में जारी रहेगी. हालांकि, आर्ट्स के छात्रों के लिए केरल बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा 22 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी. परीक्षा की अवधि प्रैक्टिकल वाली परीक्षा और बिना प्रैक्टिकल वाले सब्जेक्ट्स की परीक्षाओं के लिए अलग है. बिना प्रैक्टिकल के सब्जेक्ट्स के लिए परीक्षा सुबह 9:40 बजे शुरू होगी और 12:30 बजे खत्म होगी. उच्च माध्यमिक स्कूल परीक्षाएं पहले 17 मार्च से शुरू होने वाली थीं. छह अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनावों के कारण DHSE केरल ने बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था. जिसे बाद में फिर से शेड्यूल किया गया था.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












