
Kendall Jenner-David Booker: रिलेशन को हुए 2 साल, बॉयफ्रेंड ने नहीं डाला पोस्ट, टूटने जा रहा मॉडल का रिश्ता?
AajTak
केंडल जेनर और डेवन बूकर के ब्रेक-अप खबरें आने लगी हैं. इस कपल के रिलेशनशिप को 2 साल हो गए हैं, लेकिन ना तो बॉयफ्रेंड ने कोई पोस्ट किया और ना ही केंडल ने किया. अमेरिकन मॉडल अकसर ही अपनी ग्लैमरस फोटो के लिए लाइमलाइट में रहती हैं.
रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां की बहन और फेमस मॉडल केंडल जेनर और NBA स्टार डेविन बूकर के ब्रेकअप होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि अभी तक दोनों ही में से किसी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फैन्स इस बात की तह तक खुद ही पहुंच गए हैं.
केंडल और डेविन का टूटा रिश्ता
दरअसल बात ये है कि केंडल जेनर और डेविन बूकर के रिलेशनशिप को दो साल हो चुके हैं. लेकिन अकसर ही अपने रिश्ते को पब्लिक में शो ऑफ करने वाले कपल ने ना तो कोई पोस्ट डाला ना ही पब्लिकली अपने प्यार का कोई इजहार किया. इवेंट्स में और लोगों के बीच साथ दिखने वाले कपल का ऐसी बिहेवियर फैन्स को रास नहीं आ रहा है. ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि डेविन बूकर ने अपने सोशल मीडिया से केंडल के साथ क्रिसमस पर शेयर की कडलिंग की तस्वीर तक डिलीट कर दी है.
डेविन ने किए केंडल के पोस्ट अनलाइक
वहीं एक फैन ने ये भी दावा किया कि डेविन ने केंडल के सभी ट्वीट्स को भी अनलाइक कर दिया है. ऐसा भी माना जा रहा है कि डेविन के भाई ने भी केंडल को अनफॉलो कर दिया है. फैन्स को कपल की ये बात सबसे ज्यादा अजीब लगी है. इस पेयर को लास्ट जैक बिया और Anastasia की बर्थडे पार्टी को साथ में एंजॉय करते देखा गया है. वहीं डेविन को लास्ट मंथ मे केंडल की बहन कॉर्टनी कर्दाशियां की इटैलियन शादी को भी अटेंड करते देखा गया था. डेविन केंडल के साथ उनके डेट बनकर शादी में पहुंचे थे.
Arjun Kapoor ने ब्रेकफास्ट में बनाया पैनकेक, फैन्स बोले- 'पति बनने की पूरी है तैयारी'

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












