
KCR की बेटी के. कविता के खिलाफ कड़ा एक्शन, पार्टी विरोधी बयानों के चलते हुईं सस्पेंड
AajTak
बीआरएस एमएलसी के. कविता को पार्टी की छवि खराब करने की गतिविधियों के चलते पार्टी से बाहर कर दिया गया है. पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने कविता को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित करने का फैसला लिया है.
भारत राष्ट्र समिति (BRS) की एमएलसी के. कविता को मंगलवार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. उन्हें अपने बयानों और हालिया गतिविधियों की वजह से पार्टी से सस्पेंड किया गया है.
यह फैसला कविता के पिता, तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने लिया. बीआरएस का कहना है कि कविता के हालिया बयान और उनकी गतिविधियां पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के खिलाफ है.
दरअसल पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने कविता के खिला यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की और उनके निलंबन की घोषण की. यह कदम हफ्तों के बढ़ते तनाव के बाद उठाया गया है. सस्पेंशन से एक दिन पहले ही के. कविता ने बीआरएस के भीतर तूफान खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने खुले तौर पर पार्टी सहयोगियों पर केसीआर की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था.
उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता टी. हरीश राव और पूर्व सांसद मेघा कृष्ण रेड्डी पर उनके पिता पर भ्रष्टाचार का ठप्पा लगाने का आरोप लगाया था. कविता ने हरीश राव और संतोष कुमार पर उन्हें हाशिए पर डालने की साजिश रचने का दावा किया था.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










