
KBC 13: देवियो-सज्जनो, हो जाइए तैयार, आज रात से शुरू होगा KBC रजिस्ट्रेशन, ऐसे पहुंचे हॉटसीट तक
AajTak
केबीसी में अपनी किस्मत आजमाने के इच्छुक आज से इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. रजिस्ट्रेशन विंडो सोमवार रात 9 बजे से खुलेगा. सोनी टीवी ने ऑफिशियल तौर पर इसकी जानकारी साझा की है.
अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 अब स्क्रीन पर आने से ज्यादा दूर नहीं है. जल्द ही दर्शकों के बीच इस पॉपुलर शो का नया सीजन सामने आने वाला है. नए सीजन के साथ नए कंटेस्टेंट्स और महानायक के जिंदादिल अंदाज से ऑडियंस का एंटरटेनमेंट लेवल बढ़ने वाला है. शो के नए सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत आज यानी 10 मई से हो गई है. केबीसी में अपनी किस्मत आजमाने के इच्छुक आज से इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. रजिस्ट्रेशन विंडो सोमवार रात 9 बजे से खुलेगा. इच्छुक प्रतिभागी कहां और कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं आइए जानें स्टेप बाई स्टेप.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












