
KBC 1000 episode: पकड़ा गया अमिताभ बच्चन का झूठ, जया बोलीं- ऐसे बिल्कुल अच्छे नहीं लगते...
AajTak
केबीसी के सेट पर 1000वें एपिसोड में अमिताभ की बेटी श्वेता और नातिन नाव्या नवेली नंदा भी पहुंची हैं जिनके साथ बिग बी खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा शो के नए प्रोमो में जया बच्चन भी शो के साथ जुड़ी हैं और बिग बी की शिकायत करती नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. एक्टर सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी छाए हुए हैं. अपने पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में होस्ट के रोल में वे दर्शकों के फेवरेट रहे हैं. हाल ही में शो 1000 एपिसोड पूरे करने जा रहा है. ये वाकई में एक उपलब्धि है और बिग बी भी इसे खास अंदाज में मना रहे हैं. केबीसी के सेट पर 1000वें एपिसोड में अमिताभ की बेटी श्वेता और नातिन नाव्या नवेली नंदा भी पहुंची हैं जिनके साथ बिग बी खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा शो के नए प्रोमो में जया बच्चन भी शो के साथ जुड़ी हैं और बिग बी की शिकायत करती नजर आ रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












