
Katrina Kaif-Vicky Kaushal: राजस्थान में सात फेरे लेकर प्राइवेट हेलिकॉप्टर से निकले विक्की-कटरीना, कहां जा रहे?
AajTak
एक्टर कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 9 दिसंबर को दोनों ने राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए. 10 दिसंबर की सुबह में दोनों ही एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर से निकल चुके हैं.
बॉलीवुड एक्टर कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 9 दिसंबर को दोनों ने राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए. 10 दिसंबर की सुबह में दोनों ही एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर निकले हैं.
इस दौरान की इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं. कटरीना कैफ ने बेज कलर का फ्लावर प्रिंटेड सूट पहना हुआ है. वहीं, विक्की कौशल डार्क ब्लू सूट में नजर आए.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












