
Kashmir Files पर रोक नहीं लगी तो गुजरात फाइल्स और भागलपुर फाइल्स पर भी फिल्में बनेंगी, सपा सांसद का विरोध
AajTak
सपा सांसद का कहना है कि इस फिल्म से 2 समुदायों के बीच विश्वास की कमी आ जाएगी. उन्होंने कहा कि समाज में फिल्म से नफरत फैल रही है, नारेबाजी हो रही है, एक-दूसरे के गिरेबान पकड़े जा रहे हैं. थियेटर के अंदर ये हाल है तो लोगों के दिमाग में जहर भर जाएगा.
मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने फिल्म 'The Kashmir Files' पर रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि इस फ़िल्म से दो समुदायों में नफरत भेदभाव पैदा हो रहे हैं, जिसके कारण देश के हालात बिगड़ सकते हैं. सपा सांसद का ये भी कहना है कि इस फिल्म में सच्चाई नहीं दिखाई गई है और सिनेमाघरों में अभी से लोगों में झगड़े शुरू हो गए है इसलिए इस फिल्म पर बैन लगना चाहिए.
समाजवादी पार्टी के सांसद ने कहा कि अगर द कश्मीर फाइल्स पर रोक नहीं लगाई गई तो फिर देश में हुए तमाम दंगों पर फिल्में बनने लगेंगी. उन्होंने कहा कि गुजरात फाइल्स, मुरादाबाद फाइल्स, भागलपुर फाइल्स जैसी फिल्में बनने लगेंगी और उन्हें भी फिर इजाजत देनी पड़ेगी.
सांसद ने कहा- कश्मीरी पंडितों का दर्द हमारे दिल में भी है
सपा सांसद ने कहा कि कश्मीरी पंडितों का दर्द हमारे दिल में भी है. अपने देश में वो रिफ्यूजी हो गए, लेकिन इसको इतना हाईलाइट करना... वो तमाम चीजें हैं जो हमारी गंगा जमीन तहजीब को तोड़ने का काम करती है, नफरतों को बढ़ावा देने का काम करती है. जब इस फिल्म को मंजूरी दे दी गई तो कल को कोई मुरादाबाद के ऊपर भी बना सकता है, गुजरात पर भी बना सकता है, अहमदाबाद और भागलपुर पर भी बना सकता है, आखिर ये सिलसिला कब खत्म होगा?
सपा सांसद ने केंद्र सरकार से कश्मीरी पंडितों के पुनर्स्थापना की मांग की
मुरादाबाद सांसद ने कहा कि दो बड़े समुदाय के बीच में अगर नफरत की सौदागरी शुरू हो जाएगी तो हिंदुस्तान कहां जाएगा? हमारे विश्वास में कमी आएगी. उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि कश्मीरी पंडितों को जल्द से जल्द पुनर्स्थापित किया जाए, उनको उनके घरों तक जल्द पहुंचाया जाए. उनकी हिफाजत की जाए और ऐसी तमाम फिल्में जो नफरत पैदा करती हैं, उनपर बैन लगाया जाए.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



