
Kartarpur गुरुद्वारा परिसर में हुई नॉनवेज पार्टी, छलके जाम! पाकिस्तान की हरकत से सिख समुदाय में रोष
AajTak
पाकिस्तान में सिखों के बेहद अहम धार्मिक स्थल करतारपुर के दरबार साहिब गुरुद्वारे में नॉनवेज पार्टी करने का मामला सामने आया है. इस पार्टी में जमकर नाच-गाना किया गया और बारबेक्यू में मांस पकाया गया. पार्टी के वीडियो सामने आने के बाद सिख समुदाय में काफी रोष है.
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक केस फिर सामने आया है, जिसने सिख समुदाय की भावनाओं को आहत कर दिया है. सिख समुदाय के लोग अब पाकिस्तान की सरकार से सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.
भावनाएं भड़काने का यह मामला पाकिस्तान में स्थित सिखों के पवित्र स्थल करतारपुर साहिब गुरुद्वारे से जुड़ा है. दरअसल, दो दिन पहले शनिवार (18-11-2023) को सिखों के पवित्र करतारपुर गुरुद्वारे (दरबार साहिब) के परिसर में एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें पाकिस्तान के कई बड़े अफसर मौजूद रहे. इस पार्टी में बारबेक्यू लगाया गया, जिसमें मांस से बनी चीजें पकाई गईं. बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का दावा है कि इस पार्टी में शराब भी परोसी गई.
गुरुद्वारा दरबार साहिब की दर्शनी देवरी (मुख्य गेट) से सिर्फ 20 फीट दूर आयोजित की गई इस पार्टी में जमकर नाच-गाना भी हुआ. तीन घंटे तक चली यह पार्टी रात आठ बजे शुरू होकर 11 बजे तक चली, जिसमें करीब 80 लोगों ने भाग लिया. बताया जा रहा है कि इस पार्टी का आयोजन करतारपुर कॉरिडोर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट (PMU) के CEO सैयद अबू बकर कुरैशी ने किया था. इस पार्टी में नरोवाल जिले के पुलिस उपायुक्त मोहम्मद शाहरुख के साथ पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे.
पार्टी में नजर आए गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी
इस पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसके बाद दुनियाभर में सिख समुदाय से जुड़े लोग गुरुद्वारा परिसर में हुई इस पार्टी को लेकर भड़के हुए हैं. बता दें कि करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में ही पहले सिख गुरु गुरु नानक देव ने अपनी अंतिम सांस ली थी. इस पार्टी के बारे में जानकर सिख समुदाय के लोग इसलिए भी हैरान हैं, क्योंकि पार्टी में करतारपुर गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गोबिंद सिंह भी मौजूद थे. पार्टी के दौरान वह पहली पंक्ति में बैठकर करतारपुर कॉरिडोर के CEO और मेजबान सैयद अबू बकर कुरैशी के साथ नाच-गाने का आनंद लेते रहे.
सिरसा ने शेयर किए नॉनवेज पार्टी के Video

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












