
Karnataka SSLC Exam 2021: कोरोना के कारण स्थगित हुई परीक्षाएं, जानें कब जारी होगी नई तारीख
AajTak
Karnataka SSLC 2021 exam: कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2021 को कोरोना के कारण फिलहाल, स्थगित कर दिया गया है. ये परीक्षाएं 21 जून से शुरू होने वाली थी. कोरोना की दूसरी लहर के बाद जल्द नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा.
कर्नाटक सरकार ने एसएसएलसी परीक्षा 2021 को स्थगित करने का फैसला किया है. कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2021 राज्य में 21 जून से शुरू होने वाली थी. कर्नाटक में एसएसएलसी परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय चल रहे कोविड -19 महामारी के कारण लिया गया है. कर्नाटक सरकार ने घोषणा की कि वे कोविड की दूसरी लहर के बाद परीक्षा के लिए नई तारीख जारी करेंगे. SSLC Examination slated to begin from June 21 has been postponed in view of the surge in #COVID19 cases. Revised schedule will be decided after the second wave dies: Karnataka Primary & Secondary Education Minister S Suresh Kumar (File photo) pic.twitter.com/UUi76qGwbi इससे पहले, सरकार ने दूसरी प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा (पीयूसी) या कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा स्थगित कर दी थी और प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया था. इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए आयोजित कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2021 को भी बुधवार को स्थगित कर दिया गया है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











