
Kapil Sharma का Tip Tip गाने पर डांस, फराह खान बोलीं- ये डांस देख बारिश ही बंद हो जाए
AajTak
रवीना टंडन ने अपने सुपहिट सॉन्ग टिप टिप बरसा गाने पर परफॉर्मेंस के साथ एंट्री की. रवीना टंडन के साथ कपिल शर्मा ने भी टिप टिप गाने पर डांस किया. बाद में जब कपिल शर्मा ने पूछा कि आपको मेरा डांस अच्छा लगा? कोरियोग्राफर फराह खान ने इसका ऐसा मजेदार जवाब दिया कि कपिल शर्मा देखते रह गए.
द कपिल शर्मा शो में अक्सर कॉमेडियन कपिल शर्मा की गेस्ट ने बोलती बंद की है. अपकमिंग एपिसोड में हमें ऐसा फिर से देखने को मिलेगा. जब फराह खान और बॉलीवुड डीवा रवीना टंडन ने कपिल शर्मा से खूब मजे लिए. फराह खान ने कपिल शर्मा के डांस का मजाक उड़ाया. कहा कि उनका ये डांस देख बारिश बंद हो जाएगी.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












