
Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जरूर चेक करें रूट
AajTak
Delhi Traffic Advisory for Kanwar Yatra: आज, 22 जुलाई 2024 से सावन की शुरुआत हो गई है. सावन के महीने में लाखों कांवड़िए बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं. ऐसे में कांवड़ यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. आइए जानते हैं किन रूट्स पर ट्रैफिक रूट डायवर्जन रहेगा.
Kanwar Yatra 2024: हर साल हिंदू चंद्र माह ''सावन" के दौरान, भक्त (कांवड़िए) ''श्रावण शिवरात्री " पर शिव मंदिर में चढ़ाने के लिए गौमुख, गंगोत्री धाम और हरिद्वार से पवित्रा "गंगा जल" लेकर पैदल यात्रा करते हैं. पवित्र कांवड़ यात्रा सावन ( श्रावण माह) के पहले दिन से शुरू होती है, जो इस साल आज यानी 22.07.2024 से शुरू हो गया है. इसका समापन चतुदर्शी तिथि यानी दनांक 02.08.2024 को होगा सावन के आखिरी दिन भगवान शिव को पवित्र गंगा जल चढ़ाया जाएगा. इस यात्रा के दौरान कांवड़िए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और इन्हीं में से कुछ दिल्ली की सीमाओं से होते हुए हरियाणा और राजस्थान जाते हैं. इस साल लगभग 15-20 लाख कांवड़िए के आने की उम्मीद है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के रूट्स के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.
कांवड़ लेकर इन मार्गों से गुजरेंगे श्रद्धालु
अप्सरा बॉर्डर-शाहदरा फ्लाईओवर - सीलमपुर 'टी' पॉइंट-आईएसबीटी फ्लाईओवर बुलेवार्ड रोड-रानी झांसी रोड-फैज रोड-अपर रिज रोड-धौला कुआं-एनएच -8 और हरियाणा के लिए रजोकरी बॉर्डर से बाहर निकलें.
भोपुरा बॉर्डर-वजीराबाद रोड-लोनी फ्लाईओवर- गोकुलपुरी 'टी' प्वाइंट - 66 फुटा रोड - सीलमपुर 'टी' प्वाइंट - एनएच 1 और आगे नए आईएसबीटी ब्रिज की ओर
यूपी से लोनी बॉर्डर से लोनी फ्लाईओवर तक प्रवेश/ निकास या यूपी से सोनिया विहार बॉर्डर - पुस्ता रोड- खजूरी फ्लाईओवर - वजीराबाद रोड से प्रवेश/ निकास.
भोपुरा बॉर्डर - वजीराबाद रोड-वजीराबाद ब्रिज -बाहरी रिंग रोड -मुकरबा चौक-एनएच 1 और सिंघू बॉर्डर या मुकरबा चौक से निकास/ प्रवेश - एनएच 1 - बवाना रोड और औचंदी बॉर्डर या मधुबन चौक -पीरागढ़ी से निकास/ प्रवेश और निकास/ प्रवेश टिकरी बॉर्डर से हरियाणा के लिए.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









