
Kanpur Exclusive: मौत के आंकड़ों को छिपा रहा है कानपुर का सरकारी अस्पताल, क्या है 160 मौतों का सच
ABP News
कानपुर में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई थी. इस दौरान अस्पतालों में कई मौतें हुईं. वहीं नगर के सरकारी अस्पताल हैलट में मौत के आंकड़ों को छिपाने का खेल चल रहा है.
कानपुर: कानपुर के हैलट अस्पताल में पिछले दो महीनों यानी अप्रैल और मई में करीब 500 मौतें हुई हैं, और अभी भी 160 मौतों के आंकड़ों को अस्पताल द्वारा छुपाया जा रहा है. कई दिनों तक मृतकों के आंकड़े उपलब्ध नहीं कराने पर सीओमओ को रिपोर्ट करने वाली डाटा टीम ने इस बाबत लगातार सात मांग पत्र जारी किये हैं. ऐसे कई लेटर जारी होने के बाद भी हैलट प्रशासन मौत के आंकड़ों को नहीं बता कर खामियों पर पर्दा डालने का काम कर रहा है. हैलट से मृतक प्रमाण पत्र नहीं मिलने से तमाम परिजन चक्कर लगाने को मजबूर हैं. आधे-अधूरे आंकड़ेMore Related News













