
Kane Williamson: न्यूजीलैंड के 'केन मामा' की कहानी.... जिन्होंने टीम इंडिया को WTC फाइनल में पहुंचाया
AajTak
टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना चुकी है जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है. भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने में न्यूजीलैंड की टीम ने भी एक तरीके से अहम भूमिका निभाई है. केन विलियमसन की लाजवाब पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में दो विकेट से मात दी जिसके कारण भारत को खिताबी मुकाबले में जगह मिली.
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के ड्रॉ पर छूटने के बावूजद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बना ली. टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने में न्यूजीलैड की टीम का भी अहम रोल रहा. न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में दो विकेट से मात दी जिसके चलते श्रीलंकाई टीम का फाइनल में पहुंचने का ख्वाब पूरा नहीं हो पाया और भारत को खिताबी मुकाबले में एंट्री मिल गई. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से ओवल में खेला जाएगा.
केन विलियमसन की वो यादगार पारी...
न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन. 32 साल के केन विलियमसन ने जिस तरीके की बैटिंग की उसे दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स बहुत दिनों तक नहीं भूलेंगे. केन विलियमसन ने 194 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 121 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने डेरिल मिचेल (81) के साथ 142 रनों की साझेदारी करके श्रीलंकाई टीम के अरमानों पर पानी फेर दिया.
इस यादगार पारी के दौरान केन विलियमसन ने मैच की आखिरी गेंद पर विजयी रन बनाने के दौरान क्रीज में पहुंचने के लिए जैसी डाइव लगाई, वो वाकई अद्भुत था. उस सीन को याद करके किसी भी क्रिकेट फैन्स के रोंगटे खड़े हो सकते हैं. केन विलियमसन की इस पारी से पता चलता है कि वह मुश्किल परिस्थितियों में भी खुद पर प्रेशर नहीं आने देते हैं, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है.
विलियमसन के पिता भी रह चुके क्रिकेटर
केन विलियमसन की क्रिकेटिंग जर्नी काफी दिलचस्प रही है. केन स्टुअर्ट विलियमसन का जन्म आठ अगस्त 1990 को न्यूजीलैंड के तौरंगा शहर में एक स्पोर्टिंग फैमिली में हुआ था. विलियमसन के पिता नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्स के लिए अंडर-17 लेवल पर खेल चुके थे, वहीं उनकी मां एक बास्केटबॉल खिलाड़ी रही हैं. केन विलियमसन की बहनें वॉलीबॉल खेलती थीं, लेकिन उन्होंने क्रिकेट को अपनाया और यह बहुत जल्द ही उनके रगों में बस गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












