
Jugjugg Jeeyo Box Office Predictions: भूल भुलैया 2 से आगे निकलेगी वरुण धवन की फिल्म, फर्स्ट डे डबल डिजिट में करेगी कमाई?
AajTak
जुग जुग जियो रिलीज हो गई है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जुग जुग जियो डबल डिजिट के साथ ओपनिंग कर सकती है. जहां सम्राट पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और धाकड़ को खाली पड़े सिनेमाघरों की मार झेलनी पड़ी. वहीं लगता है जुग जुग जियो के शोज हाउसफुल जाने वाले हैं.
इस शुक्रवार फैमिली एंटरटेनर फिल्म जुग जुग जियो सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म को क्रिटिक्स ने तो शानदार बताया है. अब फिल्म देखने के बाद दर्शक क्या कहते हैं, इसका सभी को इंतजार है. इस रिपोर्ट में जानते हैं राज मेहता के निर्देशन में बनी जुग जुग जियो पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है.
जुग जुग जिएगी वरुण की फिल्म?
बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 की नॉनस्टॉप कमाई जारी है. जिसपर ब्रेक लगाने आ गई है करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी मूवी जुग जुग जियो. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिलीज से पहले ही काफी हाईप देखने को मिला. ऊपर से अब क्रिटिक्स के इतने शानदार रिव्यूज ने तो फिल्म की चांदी ही कर दी है. पॉजिटिव वर्ड माउथ की वजह से कलेक्शन में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. ऐसे में जहां सम्राट पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और धाकड़ को खाली पड़े सिनेमाघरों की मार झेलनी पड़ी. वहीं लगता है जुग जुग जियो के शोज हाउसफुल जाने वाले हैं.
शादी के 6 महीने बाद हनीमून पर गए राजकुमार राव, क्यों बीच में छोड़कर आना पड़ा?
जुग जुग जियो डबल डिजिट में करेगी ओपनिंग?
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जुग जुग जियो डबल डिजिट के साथ ओपनिंग कर सकती है. फिल्म के पहले दिन 10-13 करोड़ के बीच कलेक्शन करने का अनुमान है. कहा जा रहा है वरुण धवन की फिल्म को सम्राट पृथ्वीराज के ओपनिंग डे कलेक्शन से बेहतर शुरुआत मिलेगी. अक्षय की फिल्म ने पहले दिन 10.70 करोड़ का कलेक्शन किया था. अनुमान यह भी है कि जुग जुग जियो, कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 के फर्स्ट डे कलेक्शन को भी मात दे सकती है.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











