
Jonny Bairstow: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर जॉनी बेयरस्टो के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर, टखना भी खिसका, फोटोज शेयर किए
AajTak
इंग्लैंड टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पैर में चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो गए हैं. बेयरस्टो के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर आया है. उनका टखना भी खिसक गया है. इस बात का खुलासा खुद बेयरस्टो ने सोशल मीडिया के जरिए किया है. उन्होंने अपने पैर (जहां चोट लगी) के कुछ फोटोज शेयर किए हैं...
Jonny Bairstow: इंग्लैंड टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इन दिनों गंभीर चोट से जूझ रहे हैं. इसी कारण वह दो हफ्ते बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं. बेयरस्टो को पैर में काफी गंभीर चोटें आई हैं.
जॉनी बेयरस्टो के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर आया है. उनका टखना भी खिसक गया है. इस बात का खुलासा खुद बेयरस्टो ने सोशल मीडिया के जरिए किया है. उन्होंने अपने पैर (जहां चोट लगी) के कुछ फोटोज शेयर किए हैं. साथ ही बेयरस्टो ने अपनी चोट के बारे में भी विस्तार से बताया है.
गोल्फ खेलते समय लगी थी गंभीर चोट
इंग्लिश बल्लेबाज बेयरस्टो ने अपनी चोट की गंभीरता का खुलासा किया है, जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया में इस महीने होने वाले टी20 विश्वकप में नहीं खेल पाएंगे. एक महीने पहले गोल्फ खेलते समय बेयरस्टो का बाएं पैर में चोट लगी थी, जबकि उनका टखना भी खिसक गया था. इससे समय बाद वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हुआ, जिसमें बेयरस्टो को शामिल नहीं किया गया था.
बेयरस्टो ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया खुलासा
जॉनी बेयरस्टो संतुलन बनाए रखने के प्रयास में गिर गए थे, जिसके कारण उन्हें चोटें आईं. बेयरस्टो ने सोमवार (3 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरी टांग में तीन जगह फ्रैक्चर हो गया था और मेरा टखना भी खिसक गया था, जिसके लिए ऑपरेशन की जरूरत पड़ी.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









