
Jofra Archer Injury: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लगा तगड़ा झटका, भारत के खिलाफ मैच से बाहर हुआ ये बॉलर
AajTak
जोफ्रा आर्चर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2021 में भारत के खिलाफ खेला था. आर्चर ने अबतक इंग्लैंड के लिए 42 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 86 विकेट दर्ज हैं.
इंग्लिश क्रिकेट टीम को नए सत्र की शुरुआत से पहले तगड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर (मामूली फ्रैक्चर) के चलते पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं. इसके चलते आर्चर जुलाई में भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र क्रिकेट टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
ईसीबी ने कहा, 'आर्चर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो गए हैं और हमने उनकी वापसी के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है. आगामी दिनों में विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने के बाद मैनेजमेंट उन्हें लेकर योजना बनाएगा.' गौरतलब है कि भारत को जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट (पिछली सीरीज का बचा हुआ मुकाबला) और सीमित ओवरों के छह मुकाबले खेलने हैं.
2021 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच
मार्च 2021 में भारत के खिलाफ उसी की सरजमीं पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाले 27 साल के आर्चर का कोहनी का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद उन्होंने ससेक्स की ओर से काउंटी क्रिकेट में वापसी की जहां उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया. बारबडोस में जन्मे आर्चर ने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 42 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं जिसमें उनके नाम पर कुल 86 विकेट दर्ज हैं.
आईपीएल: 8 करोड़ में बिके थे जोफ्रा आर्चर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









