
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
ABP News
Safdarjung Hospital Recruitment 2026: वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल में प्रोजेक्ट नर्स के पदों पर 26 मार्च 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए भर्ती की जाएगी.
दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल में प्रोजेक्ट नर्स के पदों पर भर्ती निकाली गई है. यह भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए की जाएगी. अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि यह नियुक्ति प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के तहत की जाएगी और चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगा. उम्मीदवारों को किसी तरह का ऑनलाइन आवेदन भरने की जरूरत नहीं है, बल्कि तय तारीख पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल होना होगा.
जानकारी के मुताबिक वॉक-इन इंटरव्यू 26 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थियों को उसी दिन निर्धारित समय पर अस्पताल के संबंधित कार्यालय में पहुंचना होगा. इंटरव्यू में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है, ताकि समय और प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
यह भर्ती 15 महीने की निश्चित अवधि के लिए की जाएगी. यानी चयनित उम्मीदवारों को तय समय तक ही काम करने का मौका मिलेगा. हालांकि इस दौरान उन्हें हर महीने निश्चित वेतन दिया जाएगा. वेतन अनुभव के आधार पर तय किया गया है. फ्रेशर्स को 22 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि दो साल या उससे अधिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. यह राशि निश्चित होगी और इसमें अलग से कोई भत्ता शामिल नहीं होगा.
कौन कर सकता है आवेदन













