
JNU में ब्राह्मण विरोधी नारों पर भड़के हरियाणा के गृहमंत्री, कहा- ऐसी सोच देश के लिए घातक
AajTak
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दिल्ली के जेएनयू में दीवारों पर लिखे ब्राह्मण विरोधी और बनिया विरोधी नारेबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया के खिलाफ लिखे नारे बहुत घातक हैं. ब्राह्मणों ने हमारे देश के धर्म और संस्कृति को जिंदा रखा है जबकि बनिया देश के व्यापार में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) कैंपस की इमारतों पर लिखे गए ब्राह्मण विरोधी नारों से जुड़ा मामला हरियाणा तक पहुंच गया है. जहां हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज देश को तोड़ने वाली ताकतों पर जमकर बरसे. उन्होंने देश की संस्कृति को बचाने के लिए ब्राह्मणों के योगदान को सराहा.
अनिल विज ने दिल्ली के जेएनयू में दीवारों पर लिखे ब्राह्मण विरोधी और बनिया विरोधी नारेबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया के खिलाफ लिखे नारे बहुत घातक हैं. ब्राह्मणों ने हमारे देश के धर्म और संस्कृति को जिंदा रखा है जबकि बनिया देश के व्यापार में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
जे एन यू की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया विरोधी नारे बहुत ही घातक है क्योंकि ब्राह्मण हमारे देश के धर्म और संस्कृति को जिंदा रखे हैं और बनिया देश के व्यापार में एहम भूमिका अदा कर रहा है नारे लिखने वाले ने देश की संस्कृति और व्यापार पर प्रहार किया है ऐसी सोच को कुचल देना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता को कुचल देना चाहिए. यह देश को तोड़ने की कोशिश है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
हिंदू रक्षा दल भड़का
जेएनयू की दीवारों पर लिखे ब्राह्मण विरोधी नारों पर हिंदू रक्षा दल भड़क गया है. संगठन के सदस्यों ने कम्युनिस्ट्स के खिलाफ नारे लिख दिए हैं. हिंदू रक्षा दल ने कम्युनिस्ट्स क्विट इंडिया, कम्युनिस्ट्स=आईएसआईएस और जिहादिज क्विट इंडिया जैसे नारे लिखे हैं. हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने जेएनूय के मेन गेट के बाहर ये नारे लिखे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












