
JNU ने रद्द की पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग, छात्र संघ ने जताया ऐतराज
AajTak
JNU Controversy: यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि ऐसे किसी आयोजन की स्वीकृति नहीं ली गई थी, और इस तरह की 'अनधिकृत गतिविधि' यूनिवर्सिटी परिसर की शांति और सद्भाव को बिगाड़ सकती है. हालांकि, इस पर छात्र संघ अध्यक्ष आइषी घोष ने ऐतराज जताया है.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में होने जा रही BBC की प्रधानमंत्री मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रद्द कर दी है. यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि ऐसे किसी आयोजन की स्वीकृति नहीं ली गई थी, और इस तरह की 'अनधिकृत गतिविधि' यूनिवर्सिटी परिसर की शांति और सद्भाव को बिगाड़ सकती है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी कि आदेश न मानने और विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
हालांकि, इस मामले पर अब JNUSU की अध्यक्ष आइषी घोष ने कहा है कि जेएनयू छात्र संघ डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करेगा. उन्होंने कहा, 'मीडिया, जेएनयू प्रशासन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गलत जानकारी फैला रहे हैं, मगर हमार काम है लोकतंत्र को मजबूत बनाना और हम ऐसा करते रहेंगे. यह जानकारी सभी से साझा कर दें और कृपया स्क्रीनिंग के लिए उपस्थित हों. धन्यवाद.' बता दें कि डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए छात्रों के एक समूह द्वारा एक पैम्फलेट जारी किए गए थे, जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नोटिस जारी करके इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी. जेएनयू प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों ने प्रशासन से बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" के स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं मांगी है. ऐसे में जो छात्र स्क्रीनिंग का आयोजन करेंगे, उनपर कड़ी कार्रवाई होगी. जबकि छात्र संघ ने इस पर ऐतराज जताया है.
(राहुल गौतम के इनपुट के साथ)

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









